अजय मार्शल आर्ट्स अकादमी ने संतनगर में आयोजित किया कराटे बेल्ट टेस्ट
संत हिरदाराम नगर। अजय मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा रविवार को ओम विद्या मंदिर स्कूल में कराते कलर बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम का आयोजन किया गया। जिसमे 45 से 50 खिलाड़ियो ने विभिन्न स्कूलों से भाग लिया। इस दौरान येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट में खिलाडियो ने एग्जाम दिए। ऑफिसियल एग्जामिनर के रूप में शोटोकान मप्र के चीफ व भोपाल स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सेनसई विजय साहा थे। उन्होंने बताया कि अकादमी के सभी खिलाडी कड़ी मेहनत कर रहे है और लगातार ऑफिसियल प्रतियोगिताओं में मैडल जीत रहे है। एग्जाम में सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रेडिंग हासिल किया।
इस अवसर पर ओवीएम के डायरेक्टर मनीष चौबे और अकादमी के मुख्य कोच सेनसई अजय मेहर, सेनसई सरिता लोधी, सेनसई पियूष व कोच सीमा रानी, कोच अंजलि पटेल सहित बड़ी संख्या में कराटै खिलाड़ी मौजूद थे।


No comments