फुटबॉल टूर्नामेंट: सीएमएस स्कूल ने भंडारी स्कूल को 3-0 से हराया
भोपाल। सीबीएससी क्लस्टर 12 फूटबाल टूर्नामेेंट अंडर 17 और 19 कमला देवी पब्लिक स्कूल भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें अंडर 17 बालक वर्ग में कुल 75 टीमों ने भाग लिया है। इसमें संतनगर की क्राईस्ट मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल बैरागढ़ ने 03 अक्टूबर को भंडारी पब्लिक स्कूल खण्डवा को 3-0 से पराजित किया। मैच में पहला गोल अर्पित राव द्वारा खेल के दसवे मिनट में किया गया। मध्यांतर के बाद क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल के छात्र आॅस्टिन मेनिस न लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चत कर दी। स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यूज़ और प्राचार्या अनिता बाजपेयी ने टीम एवं कोच रितेश यादव को बधाई देते हुए आगे के होने वाले मैचों के लिए शुभकामानाएं दीं।

No comments