सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ होगा: कमलनाथ - संतनगर में हुई कांग्रेस की आम सभा - Web India Live

Breaking News

सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ होगा: कमलनाथ - संतनगर में हुई कांग्रेस की आम सभा

भोपाल। प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के समर्थन में गुरूवार को संत हिरदाराम नगर के बस स्टैंड पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा माफ करेंगे और बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि ये कैसे किसान का बेटा है, किसान के पेट पर लात मारता है और उसकी छाती पर गोली चलाता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मायने समझाते हुए कहा कि चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव होता है। इससे प्रदेश के हर वर्ग का भविष्य का फैसला होगा। आज मप्र का हर वर्ग परेशान हैं। लूट और झूठ की सरकार की तस्वीर आप सबके सामने है। इसलिए कांग्रेस के समर्थन में मतदान करके प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करें। कार्यक्रम के दौरान अचानक से लाइट बंद हो गई इस पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी तो लाइट सिर्फ स्वीच से ही बंद होगी। किसी कार्यक्रम के पीछे नहीं है।
घबरा गए हैं, इसीलिए लाइट बंद करा दी
विनाश काल विपरीत बुद्धि कहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा भाजपा के लोग  अभी से घबरा गए हैं, इसीलिए लाइट बंद करके आम सभा को असफल करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब घर-घर वोट मांगने आ सकता हूं तो आपकी समस्या सुनने भी आउंगा। चंदा मामा तो गियो कहते हुए ज्ञानचंदानी ने कहा कि हुजूर की जनता को अब काम वाला चाहिए, नौटंकी बाज नहीं।  
इससे पहले सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी ने कहा कि 2010 में भाजपा सरकार ने  प्रदेश को 3 साल में स्वर्णिम मप्र बनाने के लिए एक विशेष सत्र बुलाया था। अाज तक कुछ नहीं हो पाया। अब समृद्ध मप्र बनाने की बात कह रहे हैं। भाजपा के लोग जनता को बेवकूफ समझते हैं। आम सभा में सम्पूर्ण हुजूर क्षेत्र सहित भोपाल के आसपास से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

No comments