तुमडा गाँव से रामेश्वर शर्मा का चुनावी जनसंपर्क प्रारंभ - Web India Live

Breaking News

तुमडा गाँव से रामेश्वर शर्मा का चुनावी जनसंपर्क प्रारंभ

 
-तुमडा के बूथ 01-02-03 से विधायक रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क प्रारंभ
संत हिरदाराम नगर। हुजूर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को हुजूर विधानसभा के सबसे बड़े गाँव तुमडा के बूथ क्रमांक 01-02-03 पर नागरिक बंधुओ से जनसंपर्क कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ! विधायक रामेश्वर शर्मा को भाजपा के वरिष्ट नेतृत्व ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः हुजूर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है , उन्हें प्रत्याशी के रूप में घोषित किए जाने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओ एवं उनके शुभचिंतको में ख़ुशी की लहर है ! प्रत्याशी घोषणा के बाद से ही विधायक शर्मा हुजूर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर जनसंपर्क कर नागरिक बंधुओ से मिल रहे है ! कोलार, संत हिरदाराम नगर , बिलखिरिया ,नीलबड, फंदा के बाद मंगलवार को विधायक शर्मा तुमडा पहुंचे ! विधायक शर्मा ने बताया की भाजपा सरकार की नीतियों जनकल्याणकारी योजनाओ की वजह से भाजपा के प्रति अनुकूल वातावरण है ! समाज के हर वर्ग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने समाज के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है ! गाँव गरीब किसान महिलाओ युवाओ के लिए भाजपा सरकार के उल्लेखनीय कार्यो के माध्यम से हमने समाज के हर वर्ग से पारिवारिक सम्बन्ध स्थापित किए है !
ये रहे उपस्थित
मोहर सिंह पाल, घनश्याम माधव, सुन्दरलाल पाटीदार, सरपंच राजेश पठारिया, धर्मेन्द्र मेवाडा, जिला अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, अमित पाटीदार, चैयरमेन बद्री प्रसाद पाटीदार, रामस्वरूप प्रजापति, प्रकाश चौहान, मनीष त्यागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
संत नगर में विधायक रामेश्वर शर्मा का जन संपर्क 9 नवम्बर को
संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू भैया ने बताया की विधायक रामेश्वर शर्मा 9 नवम्बर को सांय: 4 बजे से संत नगर बस स्टेण्ड से जनसंपर्क करेंगे। चंदू भैया ने बताया की इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

No comments