सेवा सदन अस्पताल को डाॅ. गोविन्ददास बांगर्ड के नेत्रों का दान
भोपाल। अरेरा काॅलोनी, भोपाल निवासी डाॅ. गोविन्ददास बांगर्ड 76 का देहावसान 5 नवम्बर 2018 को हो गया। दिवंगत प्राणी के पुत्र निमिश बांगर्ड ने अपने पिता की आंखें, सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय को दान में दे दी हैं। स्व. डाॅ. गोविन्ददास बांगर्ड के नेत्र, अब दो जरूरतमंद दृष्टिबाधित व्यक्तियों को प्रत्यारोपित किए जाएंगे।
सेवा सदन अस्पताल ने अभी तक 1609 दृष्टिबाधित लोगों को निःशुल्क नेत्र प्रत्यारोपित कर नेत्र ज्योति प्रदान की है। ट्रस्टी एलसी जनियानी ने स्व. डाॅ. गोविन्ददास बांगर्ड की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा परिवार जन के प्रति स्वजन के नेत्रों का दान करवाने पर कृतज्ञता प्रकट की है।

No comments