हुजूर विधानसभा / संत हिरदाराम जी के आशीर्वाद से हमने तो बिना पद के बड़े-बड़े काम किए हैं: ज्ञानचंदानी - Web India Live

Breaking News

हुजूर विधानसभा / संत हिरदाराम जी के आशीर्वाद से हमने तो बिना पद के बड़े-बड़े काम किए हैं: ज्ञानचंदानी

- कांग्रेस ने हुजूर क्षेत्र से नरेश ज्ञानचंदानी को बनाया है अपना उम्मीदवार
- टिकट की खबर के बाद उन्होंने वेबइंडिया लाइव को दिया पहला इंटरव्यू
भोपाल। कांग्रेस से हुजूर के लिए टिकट मिलने के बाद वेब इंडिया लाइव पर पढ़ें नरेश ज्ञानचंदानी का पहला इंटरव्यू। टिकट की घोषणा के बाद ज्ञानचंदानी सबसे पहले संत हिरदाराम जी की कुटिया पहुंचे। यहां उन्होंने समाधि स्थल के बाहर माथा टेका और जीत के लिए संत जी से दुआ मांगी।
--
पहला सवाल: हुजूर में अपनी जीत कैसे सुनिश्चित करेंगे?
जवाब - हमने तो बिना पद के बैरागढ़ का नाम संत हिरदाराम नगर करा दिया। बैरागढ़ स्टेशन के विकास और ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में अनेक बार पूज्य सिंधी पंचायत और रेल सुविधा संघर्ष समिति को साथ लेकर रेलमंत्री से मुलाकात की और कई ट्रेनों के स्टॉपेज कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराने में अहम भूमिका निभाई है। इसी लिए जनता की पहली पसंद हैं। इसी आधार पर जीत भी हासिल करेंगे।
दूसरा सवाल: चुनाव जीतने के लिए कोई तैयारी है क्या, कैसे जीत सकेंगे?
जवाब- सम्पूर्ण हुजूर क्षेत्र जनता है नरेश ज्ञानचंदानी कौन है और उन्होंने क्या-क्या किया है। ग्रामीण इलाके हों या फिर कोलार हर क्षेत्र से लोग मुझे जानते हैं। रही बात चुनाव संबंधी अनुभव की तो पिछले पांच साल से सिर्फ लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं हल कराने का ही तो काम किया है हमने। 
तीसरा सवाल: क्या आप वर्तमान विधायक को हरा पाएंगे? 
जवाब - इस संबंध में फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं समझता। फिर भी उनको तो जनता ही हराएगी। उनका तो पार्टी के लोग ही खुला विरोध कर रहे हैं। वे ही मेरी जीत सुनिश्चित करेंगे। 
चौथा सवाल: चुनाव जीते तो आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी़?
जवाब - जीत के बाद हुजूर क्षेत्र में वो सब काम होंगे जो आज तक नहीं हुए।
----
आज भरेंगे नामांकन
ज्ञानचंदानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे वे सबसे पहले संत हिरदाराम जी की कुटिया पर पहुंचेंगे, यहां संतजी के समाधि स्थल पर माथा टेककर अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट में अपना नामांकन जमा कराएंगे।

No comments