पैसों के लेन-देन और ज़मीन की हेराफेरीके कारण हो रही भाजपा नेताओं की हत्या : दिग्विजय - Web India Live

Breaking News

पैसों के लेन-देन और ज़मीन की हेराफेरीके कारण हो रही भाजपा नेताओं की हत्या : दिग्विजय


भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा ज़मीनों का हेर-फेर और पैसों के लेन-देन को लेकर जो घपले हुए हैं, उस वजह से भाजपा नेताओं की हत्या हो रही हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीबीआई जांच की मांग का मतलब है अपने लोगों को बचाना।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली में संवाददाताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला करते हए कहा कि इन हत्याओं के पीछे भाजपा नेताओं की ओर से किया गया ज़मीनों का हेरफेर और पैसों के लेनदेन का विवाद रहा है। इस कारण हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा इंदौर के डिब्बा व्यवसायी संदीप अग्रवाल की हत्या में सुधाकर मराठा ने स्वीकार किया कि 5 करोड़ की सुपारी लेकर हत्या की गयी है।
प्रदेश सरकार कराएगी हत्याकांड की जांच
मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की हत्या में भी जिस मनीष बैरागी का हाथ है, वो भी भाजपा का कार्यकर्ता है। उसने खुद स्वीकार किया है कि बंधवार पैसे नहीं लौटा रहे थे इसलिए मैंने बंधवार की हत्या कर दी। दिग्विजय सिंह ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में हुई इन सभी हत्या कांड की जांच करायी जाएगी। हत्या के तीन में से 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
इस साल खत्म हो जाएगा मोदी-शाह का जादू
इससे पहले शनिवार को इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जादू 2019 चुनाव में खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम से सारी स्थिति साफ हो जाएगी। प्रदेश सरकार का रिमोट आपके पास है? इसके जवाब में कहा- घर के टीवी तक का रिमोट मेरे पास नहीं है। स्मार्ट सिटी को लेकर कहा यह महज छलावा है। खुद नरेंद्र मोदी को नहीं पता कि क्या है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ गरीबों के घर तोड़े गए।

No comments