कांग्रेसी दिग्गज ने पुलवामा हमले को बताया- दुर्घटना, एयर स्ट्राइक में कितने आंतकी मरे सबूत दे सरकार - Web India Live

Breaking News

कांग्रेसी दिग्गज ने पुलवामा हमले को बताया- दुर्घटना, एयर स्ट्राइक में कितने आंतकी मरे सबूत दे सरकार


भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। वहीं, उन्होंने पुलवामा हमले को आंतकी घटना बताने के बजाए एक दुर्घटना बताया है। दिग्विजय सिंह इससे पहले भी पाकिस्तान के बालाकोट पर की गई वायुसेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार को एयर स्ट्राइक के वीडियो जारी करना चाहिए जब अमेरिका लादेन के मारे जाने के वीडियो जारी कर सकता है तो फिर भारत एयर स्ट्रइक के वीडियो क्यों नहीं जारी कर सकता है।
दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बालाकोट में आतंकी के मरने की संख्या भी पूछी है। उन्होंने कहा कि कोई कह रहा है कि 200 मरे, कोई 300 तो आपके ही के मंत्री कहते हैं कि एयर स्ट्राइक का मकसद अपनी ताकत दिखाना था किसी को मारना नहीं।

सेना पर हमें भरोसा
दिग्विजय सिंह ने कहा- हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

पुलवामा को कहा दुर्घटना
दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के आंतकी घटना को दुर्घटना कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'पुलवामा दुर्घटना' के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहूलवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।

सवाल सियासत का नहीं
दिग्विजय ने अपने ट्विटर पर लिखा- मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मॉं का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे? आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IQdAFP
via

No comments