हादसों को दावत देता बिजली का खंभा, स्ट्रीट लाइट का खंभा - Web India Live

Breaking News

हादसों को दावत देता बिजली का खंभा, स्ट्रीट लाइट का खंभा

मंडीदीप. सतलापुर की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ पर एक स्ट्रीट लाइट का खंभा लम्बे समय से झुका हुआ है। यहां से रोजाना मंडीदीप से सतलापुर के बीच चलने वाले वाहनों के अलावा कारखानों की ओर से बड़ी संख्या में भी वाहन की आवाजाही रहती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त खंभे की अनदेखी किसी भी दिन एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के स्वामित्त की इस सडक़ पर निगम ने करीब 5 साल स्ट्रीट लाइट के खम्भे लगाए गए थे। इसमें कुछ खम्भे भारी वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें एक खम्भा ’यादा क्षतिग्रस्त होने के कारण सडक़ की ओर काफी झुक गया है, लेकिन निगम के अधिकारी लम्बे समय से इनकी अनदेखी करते आ रहे है।

आधी स्ट्रीट लाइट्स भी है बंद
सतलापुर रोड पर इन दिनों आधे से ’यादा स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो निगम को जिस एजेंसी से इनके रखरखाब का अनुबंध था, वह खत्म हो चुका है, इसके चलते निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हे, जबकि इस सडक़ से रोजाना देर रात लोगों की पैदल आवाजाही भी लगी रहती है। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी को भी नुकशान पहुंचा सकते हैं।

तेज हवा में ख्ंाभा कभी हो सकता है धराशायी
शहर में बीते दो दिनों से मौसम में परिवर्तन आया है, शाम के समय तेज हवाए चल रही हैं, ऐसे में यह खम्भा किसी भी समय धरासायी हो सकता है। सतलापुर निवासी दौलत प्रजापति बताते हैं कि जब तेज हवा चलने से खम्भें के इसके बेस में भी क्रेक आ गया है। जिसके चलते यह कभी भी गिर सकता है।

- सतलापुर रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभो के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मेरे पास नहीं है, मैं कल ही इसे दिखवाता हूं।
अशोक सेंगर, कार्यपालन यंत्री एकेवीएन भोपाल

दिन भर जलती रही स्ट्रीट लाइट

मुख्य बाजार में नगर परिषद कार्यालय के सामने हाईवे पर दोपहर 4 बजे स्ट्रीट लाइट जल रही थी, जबकि इसी मार्ग पर रेस्ट हाउस के आगे स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से बंद है। जिसकी ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। वहीं हिरानिया में मुख्य सडक़ पर स्ट्रीट लाइट रविवार शाम से नहीं जल रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UyvAt6
via

No comments