दिनदहाड़े 13 साल के मासूम का ऑटो से किया अपहरण, चाकू से दोनों पैरों की नसें काट दीं - Web India Live

Breaking News

दिनदहाड़े 13 साल के मासूम का ऑटो से किया अपहरण, चाकू से दोनों पैरों की नसें काट दीं

भोपाल. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 13 साल के मासूम का अपहरण और फिर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस से बेखौफ बदमाश ऑटो से मासूम का अपहरण कर ले गए। दिनभर ऑटो के अंदर उसे पीटते रहे।

सडक़ पर मुस्तैदी का दावा करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी और बदमाश शहर के बाद मासूम को सीहोर के जंगल ले गए। फिर देर शाम मासूम के दोनों पैरों की चाकू से नसें काट कर उसी जगह फेंक गए, जहां से अपहरण किया था। अपहरण की वजह बसों में पानी बेचना बताया है।

थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि 13 वर्षीय शाकिर पिता लिकायत छोटा चंबल में रहता है। वह अपनी मां आमना के साथ प्रभात चौराहे पर बसों में पानी बेचता है। वहीं बड़ा चंबल निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश समीर बच्चा ठेला लगाता है, वह भी पानी पाउच और कोल्ड-ड्रिंक बेचता है।

बसों में पानी बेचने पर रविवार दोपहर समीर ने अपने पिता सलीम, ***** शोएल और साथी अरशान और भाई इब्राहिम के साथ मिलकर शाकिर की मां के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद समीर ने मासूम शाकिर को एक ऑटो से अहपरण कर लिया।

उस समय बदमाश के साथ उसका पिता सलीम, ***** शोएल और अरशान था। चारों उसे बिलखिरिया की तरफ ले गए, जहां मारपीट करते रहे। वहां से 6 नंबर बस स्टॉप से उसे लेकर सीहोर पहुंचे, जहां चारों ने मासूम से कहा कि यह सीहोर का जंगल है। यहां मार के फेंक देंगे।

दया आने पर छोड़ दिया

मासूम ने बताया है कि चारों बदमाश उसे दिनभर ऑटो के अंदर पीटते रहे। लेकिन सडक़ पर चैकिंग के नाम पर उतरी पुलिस को भनक तक नहीं लगी, अपहरण का खुलासा होने के बाद रात साढ़े 9 बजे हिस्ट्रीशीटर बदमाश समीर और उसके भाई इब्राहिम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बदमाश समीर बच्चा का कहना था कि वह सीहोर के जंगल में बच्चे की (जिरहा) कुर्बानी करने वाले थे, लेकिन उसके मासूमपन को देख दया आ गई। फिर उसके पैरों की नसें काट दी। पुलिस ने मां आमना की शिकायत पर चारों के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

बसों के अंदर पानी बेचने का विवाद है। बदमाश के साथ उसके भाई की भूमिका है। पुलिस तफ्तीश कर रह है। फिलहाल मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
संजय साहू, एएसपी जोन-2



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WUirbI
via

No comments