कांग्रेस ने जिस सर्वे को सही बता कर किया शेयर उसमें भी भाजपा को ज्यादा सीटें, शिवराज बोले- 23 को मान जाएंगे - Web India Live

Breaking News

कांग्रेस ने जिस सर्वे को सही बता कर किया शेयर उसमें भी भाजपा को ज्यादा सीटें, शिवराज बोले- 23 को मान जाएंगे

 

भोपाल. मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा के सातों चरण की वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल्स को लेकर विपक्षी दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देश के ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने केन्द्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने इन एग्जिट पोल्स के अनुमान को गलत बताते हुए दावा किया है कि परिणाम आने के बाद भाजपा सरकार की विदाई तय है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी एग्जिट पोल्स के अनुमान को गलत बताया है। वहीं, भाजपा ने भी कहा है कि हम एग्जिट पोल्स से भी बेहतर नजीते लेकर आएंगे।


क्या कहा कमलनाथ ने
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- हमने सारे ExitPolls 2004 में भी देखे थे। 2018 के पांच राज्यों के चुनाव के समय भी देखे थे। सब कांग्रेस की हार दिखा रहे थे, पर परिणाम सभी ने देखें। 23 मई का इंतजार करिए, सारी हक़ीकत सामने आ जाएगी। कांग्रेस की सीटें निश्चित ही बढ़ेगी, भाजपा के नारों-जुमलों की हक़ीकत भी सामने आयेगी। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा- बहुप्रचारित एग्जिट पोल के तीन मायने। महागठबंधन में फूट डालना, नरेंद्र मोदी जी के नाम पर ही स्वीकार्यता प्रस्तावित करवाना, इसलिए एनडीए ने कल ही अपनी बैठक बुला ली है। या फिर तीसरी बात EVM की "साधना" पर भरोसा है। 2018 में हुए विधानसभा परिणामों पर भी ऐसी ही भविष्यवाणी थी, विशेषकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर।

 

congress


शिवराज ने कहा- आज नहीं को 23 मई को मान जाएंगे
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी एग्जिट पोल्स को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा- हम देशभर में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश में इस बार हम 27 से 28 सीटों परजीत दर्ज करेंगे। कमलनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथजी ये भी नहीं मान रहे हैं कि कर्जमाफी नहीं हुई है अब एग्जिट पोल्स के नजीते भी नहीं मान रहे हैं आज नहीं मानेंगे तो 23 मई को तो मान ही जाएंगे।

 


कांग्रेस ने जारी किए एक पत्रकार के सर्वे
एग्जिट पोल्स को नकारने वाली कांग्रेस ने एक पत्रकार के सर्वे को ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए सर्वे में भी भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिलीं हैं। कांग्रेस को 100 तो भाजपा का 145-152 सीटों का अनुमान लगाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wcr4B9
via

No comments