माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय : तीन से ईओडब्ल्यू ने की पूछताछ
भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि की वित्त अधिकारी रिंकी जैन, आदित्य जैन सहित तीन लोगों से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की है। तत्कालीन कुलपति प्रो बीके कुठियाला के बिल पास करने, विवि के फंड को अन्य संस्थाओं को देने, संगोष्ठी, सेमिनार पर खर्च,
कुठियाला के शराब के बिल पर आपत्ति न लेने और लिकर कैबिनेट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने आदि सवालों पर ईओडब्ल्यू के जांच अधिकारियों ने रिंकी जैन से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कुठियाला के सभी बिलों को बेरोक-टोक रिंकी पास करती थीं। वहीं रिंकी के पति आदित्य से भी पूछताछ की गई है।
ईओडब्ल्यू ने 14 मई को विवि के 19 प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसर व रीडर सहित अन्य के अकादमिक रेकॉर्ड समेत सभी दस्तावेज जब्त कर लिया था। ईओडब्ल्यू की टीम, पूछताछ के लिए विवि पहुंची और जांच के बिंदुओं के आधार पर कई तरह के सवाल किए गए। ईओडब्ल्यू डीजी केएन तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच का जो बिंदु जिससे संबंधित होगा सभी से पूछताछ होगी।
इन बिंदुओं पर पूछताछईओडब्ल्यू ने 14 मई को विवि के 19 प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसर व रीडर सहित अन्य के अकादमिक रेकॉर्ड समेत सभी दस्तावेज जब्त कर लिया था। ईओडब्ल्यू की टीम, पूछताछ के लिए विवि पहुंची और जांच के बिंदुओं के आधार पर कई तरह के सवाल किए गए। ईओडब्ल्यू डीजी केएन तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच का जो बिंदु जिससे संबंधित होगा सभी से पूछताछ होगी।
- कुठियाला के टूर और उस पर खर्च की अनुमति किसने दी? बिल किसने पास किए। किसकी अनुमति से गए। विवि को क्या लाभ हुआ।
- लिकर कैबिनेट बनाने की अनुमति किसने दी। कुठियाला द्वारा विवि के पैसों से शराब पीने के बिल पास किसने किए?
- कुठियाला ने विवि के पैसों से खरीदे गए लैपटॉप और आई-फोन यूनिवर्सिटी में वापस जमा क्यों नहीं किया?, जमा की गई रकम और वास्तविक मूल्य कितना है?
- कुठियाला ने विवि के पैसों से निजी घर में ट्यूबवेल कैसे करवाया, इसके बिल कैसे पास हुए?
- कुठियाला के कार्यकाल में कुल कितनी आर्थिक हानि विवि को हुई?
- यूनिवर्सिटी के पैसे अन्य शैक्षणिक संस्थाओं को देने के क्या प्रावधान है?
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LTX1u4
via
No comments