अगर आपके हाथ में भी हैं ऐसी रेखाएं, तो आपको कभी नहीं मिलेगा वैवाहिक जीवन का सुख - Web India Live

Breaking News

अगर आपके हाथ में भी हैं ऐसी रेखाएं, तो आपको कभी नहीं मिलेगा वैवाहिक जीवन का सुख

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान खुश रहना चाहता है। जीवन में खुश रहने के लिए वही कई प्रयास भी करता है लेकिन कई बार लोग इसमे असफल हो जाते है और हार मान जाते है। शहर के पंड्त ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि कुछ लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिल पाता है जिसके कारण वे लोग अपने वैवाहिक जीवन में खुश नहीं रह पाते है। इस बारे में मनुष्य के हाथ में बनी हुई रेखाएं भी कई अच्छे और बुरे संकेत देती है। हस्तरेखा विज्ञान में भी इन बातों का उल्लेख किया गया है। जानिए वैवाहिक जीवन के बारे में क्या कहती है आपकी होथों की रेखाएं.....

vivah rekha

मिलती न हो रेखाएं

अगर किसी भी जोड़े (पति-पत्नी) की हाथों की रेखाएं बिल्कुल एक जैसी होती है तो दोनों का वैवाहिक जीवन सही नहीं रहता है। वहीं पति की हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा एक हो साथ और पत्नी की हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा अलग-अलग हो तो दोनों के विचार आपस में कभी भी नहीं मिते है जिससे जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। वहीं अगर स्त्री के शुक्र व मंगल गलत ग्रह में बैठे हो तब भी शादीशुदा जीवन प्रभावित होता है।

vivah rekha

कटी हो विवाह रेखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर स्त्री व पुरुष में किसी भी एक के हाथ में विवाह रेखा कटी हुई हो या फिर आगे चलकर दो भागों में बट गई हो तो ऐसे जोड़े के दामपत्य जीवन में कई प्रकार की बाधाएं आती हैं। ये बाधाएं लंबे समय तक बनी भी रहती हैं और कई बार तो अलग होने की स्थिति भी पैदा कर देती है।

नरम हाथ

शादी के बाद अगर किसी पुरुष का हाथ नरम और स्त्री का हाथ सख् हो तो ऐसे लोगों का शादीशुदा जीवन ज्यादा लंबा नही चल पाता है। बहुत जल्द ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो जाता है और आपसी तालमेल नहीं रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QbJtJ6
via

No comments