स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2 दिसंबर को, कुल 145 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, भोपाल से 12 - Web India Live

Breaking News

स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2 दिसंबर को, कुल 145 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, भोपाल से 12

भोपाल/ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव आगामी 2 दिसंबर को होंगे। प्रदेश भर के वकील बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेश भर में मतदान करेंगे। चुनाव में कुल 145 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भोपाल जिले से 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में 2 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगा।

न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव को भोपाल को चीफ पोलिंग ऑफिसर बनाया गया है। जिला बार एसोसिएशन की ओर से 11 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाई गई है। कमेेटी के सदस्य और बार एसोसिएशन के सह सचिव कैलास मालवीय ने बताया कि प्रत्येक मतदाता वरीयता के हिसाब से 1 से लेकर 25 तक उम्मीदवार के सामने नंबर अंकित कर सकेगा।

चुनाव को लेकर जिला अदालत में सरगर्मी चरम पर है। भोपाल जिले के उम्मीदवारों के अलावा दूसरे जिले के उम्मीदवार भी अदालत परिसर में जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। वर्तमान बार काउंसिल में भोपाल जिले से 3 सदस्य हैं। तीनों फिर से चुनाव लड रहे हैं। भोपाल से विजय चौधरी, मेहबूब अंसारी, राजेश व्यास, चंद्रकुमार वलेचा, संतोष शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, महेश मौर्या, सहित 12 उम्मीदवार चुनाव लड रहे हैं। इस बार सभी उम्मीदवार सोशल मीडिया और आॅनलाइन मीडिया के माध्यम से भी अपना प्रचार कर रहे हैं।

जज और वकीलों ने कराई आंखों की नि:शुल्क जांच

सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में बुधवार को जिला विधिक प्राधिकरण के सभागार में दो दिवसीय नेत्र रोग निदान शिविर आयोजित हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र वर्मा ने सुबह 11 बजे शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बंडी संख्या में वकील, न्यायाधीश, पक्षकारगणों ने आंखों का नि:शुल्क चेकअप कराया। शिविर गुरूवार को भी लगेगा।

शिविर में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की 4 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। शिविर में बुधवार को करीब साढे 500 लोगों ने आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विजय चौधरी, सचिव वासु वासवानी सहित बडी संख्या में वकील मौजूद थे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XVETCM
via

No comments