राजधानी में युवक का मर्डर, क्षेत्र में दहशत का माहौल - Web India Live

Breaking News

राजधानी में युवक का मर्डर, क्षेत्र में दहशत का माहौल

भोपाल @नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गॉर्डन थाना क्षेत्र के सेमरा में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सेमरा में रहने वाले मुन्ना लोधी नामक युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है अभी तक आरोपी ने कुछ नहीं बताया कि किन कारणों से उसने युवक की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है किे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

परिजनों का रो रो बुरा हाल
युवक की मौत के बाद घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oxbo76
via

No comments