Horoscope Today 03 November 2020 : मंगलवार का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा खास भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का हाल
आज साल 2020 की तारीख 03 नवंबर को मंगलवार tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में इन्हें पराक्रम व शरीर में रक्त का कारक माना गया है। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव स्वयं श्री हनुमान जी हैं। वहीं इस दिन शक्ति की देवी मां दुगा्र की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 03 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि ( 03:24 AM नवंबर 04 तक) व दिन मंगलवार ( 03 november 2020, tuesday ) का है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र ( 02:30 AM नवंबर 04 तक) रहेगा।
03 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 10:51 PM से 12:44 AM नवंबर 04
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं
03 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 06:51:52 से 07:36:25 तक
: राहुकाल - 14:28:30 से 15:52:02 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 03 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
MUST READ : 03 नवंबर को बुध का तुला में मार्गी होना करेगा धमाल, जानें राशियों पर असर
आज का राशिफल : Today Rashifal - 03 november 2020, tuesday...
1. मेष राशि -
समय पर सोचे कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
2. वृषभ राशि -
जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुशी के बीच आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
3. मिथुन राशि -
आप आपके समर्थक ही आपका विरोध करेंगे। वहीं आप अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।
4. कर्क राशि -
पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी।
5. सिंह राशि -
ज वाणी मधुर रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। यात्रा के योग हैं। साथ ही अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें ताकि आप दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटीपन।
6. कन्या राशि -
पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। उचित होगा आप व्यवहार नम्र रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे, नहीं तो आप अपने व्यवहार से सभी से दूरिया बडा लेंगे। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते है।
7. तुला राशि -
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। लेकिन, ध्यान रखें जल्दबाजी के फ़ैसले भारी नुकसान दे सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।
8. वृश्चिक राशि -
अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होगे। वाहन सुख संभव है। नए लोगो से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।
9. धनु राशि -
समाज में नाम होगा। लेकिन, ध्यान रखें किसी के बहकाने से अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए दुआ करते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।
10. मकर राशि -
आज आपके सहयोगी ही आपके विरुद्ध दिखेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।
11. कुम्भ राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज हो सकते हैं।
12. मीन राशि -
किसी के बहकावे में न आते हुए समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना के बीच जीवन शेली में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें, पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kQJDE2
via
No comments