योगी की राह पर शिवराज: उपद्रवी से वसूले जाएंगे पैसे, संपत्ति होगी राजसात, जल्द आ सकता है कानून - Web India Live

Breaking News

योगी की राह पर शिवराज: उपद्रवी से वसूले जाएंगे पैसे, संपत्ति होगी राजसात, जल्द आ सकता है कानून


भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण विधानसभा सत्र स्थागित होने के बाद सरकार लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई। वहीं, अब प्रदेश में बढ़ रही पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान सख्त हो गए हैं। उन्होंने पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।

एमपी में कानून का राज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज ही रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है।

लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

योगी पहले ही ले चुके हैं ऐसा फैसला
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही ऐसा फैसला ले चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सार्वजानिक स्थल और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचााने वालों से पैसे वसूले जाते हैं। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपियों से 1 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिला प्रशासन ने लखनऊ के हजरतगंज समेत कई स्थानों पर इन प्रदर्शनकारियों की फोटो लगे पोस्टर लगवाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X5hezQ
via

No comments