MP Corona Update: एक दिन में 724 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 44 हज़ार के पार, 24 घंटे में 14 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 724 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 44 हज़ार के पार, 24 घंटे में 14 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 731 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 244026 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3641 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 155 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55475 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 884 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 51865 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2726 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 127 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39728 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 583 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37196 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1949 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15995 हो गई है। शहर में अब तक 205 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15490 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 300 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15595 हो चुकी है। जबकि, 242 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14936 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 417 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5133 हो गई है। इनमें से 94 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4861 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 178 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5074 हो गई है। इनमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4768 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 158 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4704 हो गई है। जिले में अब तक 102 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4364 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 268 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4456 हो चुकी है। इनमें से 78 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4145 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 233 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3885 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3749 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 78 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3885 हो गई है। इनमें से 34 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3724 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 127 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3628 हो चुकी है। यहां 60 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3496 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 72 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3534 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3434 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 71 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L0NPVh
via

No comments