Gold Price Today: सोन-चांदी के दाम में फिर आई गिरावट, जाने क्या है आज का रेट - Web India Live

Breaking News

Gold Price Today: सोन-चांदी के दाम में फिर आई गिरावट, जाने क्या है आज का रेट

भोपाल। कई दिनों से लगातार सोने का भाव (Gold price) में गिरावट आ रही है। मंगलवार को सोने-चांदी में के भावों (Sone ka bhav) में गिरावट आते हुए देखी गई। हफ्ते की शुरुआत में ट्रेडिंग में कुछ मजबूती दिखी थी, लेकिन अब सोने में बड़ी गिरावट (Gold price today) आई है।

ये भी पढ़े: अब होली में घर जाने में हो सकती है मुश्किल, इन सभी ट्रेनों में फुल हो चुकी हैं सीटें

जानिए क्या है भोपाल में रेट

बात अगर भोपाल शहर की करें तो यहां पर लगातार सराफा बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। आज यानी 23 मार्च को शहर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 46430.00 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 69500.00 प्रति किलो है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमती में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम 302 रुपए गिर गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,533 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

 

gold.jpg

यहां भी आई गिरावट

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. अमेरिका में सोने का कारोबार 5.07 डॉलर की गिरावट के साथ 1,740.26 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। वहीं, चांदी का कारोबार 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 25.74 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में गिरावट आते हुए देखी गई है। सोना अप्रैल वायदा 80.00 रुपये की गिरावट के साथ 44,825.00 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया। वहीं चांदी मई वायदा 287.00 रुपये की गिरावट के साथ 66,044.00 रुपये के स्तर पर कारोबार करती हुई देखी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tMVDe4
via

No comments