इस साल रोपे जाएंगे 12 हजार पौधे
भोपाल. भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड टीटी नगर स्थित एबीडी एरिया में इस साल 12 हजार छायादार व औषधीय पौधों का रोपण करेगा। यहां कुल 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य तय किया गया है। यहां नीम, महानीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर के अलावा फलदार वृक्षों के पौधों का रोपण किया जाना है। पहले चरण के फेस में 12 हजार पौधों को लगाने के लिए फेंसिंग, गड्डे का काम पूरा कर लिया गया है।
पौधरोपण कर शिक्षकों ने ली सुरक्षा की जिम्मेदारी
शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा पठानी भेल में पौधरोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर रहीं। विशिष्ठ अतिथि संयुक्त संचालक राजीव सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना, सहायक संचालक कनक प्रसाद, केवल मिश्रा रहे। सभी अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया और पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने एक-एक पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। प्रत्येक पौधों पर शिक्षकों के नाम की तख्ती लगाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
पौधरोपण कर मनाया हरियाली महोत्सव, लिया सुरक्षा का संकल्प
शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल में हरियाली महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर और विशिष्ठ अतिथि निवृत्तमान पार्षद केवल मिश्रा रहे। स्कूल प्राचार्य हेमलता परिहार, व्याख्याता किरण प्रसाद, डॉ. आरके यादव, शिक्षिका किरण रबुदा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूल स्टाफ ने पौधे लगाए।
विधायक को तुलसी का पौधा देकर किया सम्मान
पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची विधायक कृष्णा गौर को स्कूल प्राचार्य हेमलता सिंह परिहार और स्टाफ ने तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
विद्यालय के मुख्य द्वार का होगा निर्माण
कार्यक्रम में विधायक गौर ने प्राचार्य को स्कूल के मुख्य द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने की बात कही, जिसका जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। बता दें कि प्राचार्य द्वारा विद्यालय के प्रवेश द्वार निर्माण के लिए पूर्व में विधायक को अवगत कराया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह कार्य काफी समय से लंबित था, जो कि अब जल्द ही मूर्त रूप लेगा। कार्यक्रम में जितेंद्र शुक्ला, प्रताप बारे, हंसकुंवर राजपूत, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
भदभदा विश्राम घाट सहित कोरोना स्मृति वन में लगाए पौधे
जिला माहेश्वरी सभा की ओर से भदभदा विश्राम घाट स्थित कोरोना स्मृति वन में रविवार को पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिशिर माहेश्वरी ने बताया कि अपनों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने रखने के लिए यह अच्छी पहल है। इस मौके पर अरुण चौधरी, कमल मालपानी, सत्यनारायण बांगड़, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
शहर में कई जगह पौधरोपण
सम्राट कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विक्रम अवार्ड से सम्मानित फराज खान और कमला नेहरू के डॉक्टर जावेद कुरैशी, अजीज मोहम्मद खान, डी.डी मालवीय, उमा चंद, समीर सिंह, अजीम खान सहित कई लोग थे।
1100 पौधे कंकाली माता मंदिर परिसर में रोपे
मीणा समाज सेवा संगठन की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को 1100 पौधे कंकाली माता मंदिर परिसर में रोपे गए। इस मौके पर लालाराम मीणा, हरिसिंह मीणा सहित अनेक लोग थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TUluEH
via
No comments