राजभवन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया राज्यपाल ने, यंत्रों, उपकरणों के नियमित ट्रायल के निर्देश - Web India Live

Breaking News

राजभवन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया राज्यपाल ने, यंत्रों, उपकरणों के नियमित ट्रायल के निर्देश

इमारतों में जहाँ भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे शीघ्र कराया जाए। यंत्रों, उपकरणों आदि का भी नियमित ट्रायल होता रहें, व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। राज्यपाल ने राजभवन स्थिति अतिथि गृह का भी भ्रमण किया। कक्षों सहित अतिथि सत्कार व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए।

राज्यपाल ने कहा कि इमारतों में जहाँ भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे शीघ्र कराया जाए। यंत्रों, उपकरणों आदि का भी नियमित ट्रायल होता रहें, व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। ऐसा करने से भवनों की आयु बढ़ती है। उनकी उपयोगिता भी प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि उद्यानों के पेड़-पौधों की भी देखभाल में भी पूरी मुस्तैदी की साथ काम किया जाए। उनकी नियमित निगरानी हों। पेड़-पौधे बहुत संवेदनशील होते हैं। हम उनकी जितनी सेवा करेंगे। वह बदलें में हमें उससे कही अधिक प्रदान करते है। उद्यानों के सौदर्यीकरण को निरंतर अद्यतन करते रहें। उन्होंने राजभवन में जैविक खाद उत्पादन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। राज्यपाल ने राजभवन स्थिति अतिथि गृह का भी भ्रमण किया। कक्षों सहित अतिथि सत्कार व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i130u6
via

No comments