बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए भोपाल रेल मंडल को 4 साल बाद मिला दक्षता अवार्ड, कुल आठ शील्ड से सम्मानित - Web India Live

Breaking News

बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए भोपाल रेल मंडल को 4 साल बाद मिला दक्षता अवार्ड, कुल आठ शील्ड से सम्मानित

इसके अलावा ओवरऑल परफारमेंस में आठ अलग-अलग श्रेणियों में भी भोपाल रेल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर एवं सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश को जीएम शैलेंद्र सिंह द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यात्री सुविधाओं एवं बचत, आमदनी के मामले में भोपाल रेल मंडल ने हाल ही में कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। माल गाडिय़ों के माध्यम से सर्वाधिक कमाई करने वाला भोपाल रेल मंडल देश का पहला मंडल बन गया है जिसने लॉकडाउन के दौरान भी रिकॉर्ड आमदनी माल गाडिय़ों के माध्यम से की है। इसके अलावा स्टेशनों पर लगाए गए सोलर पैनल सिस्टम के जरिए खुद की बिजली बनाने वाला भोपाल रेल मंडल देश का पहला मंडल बन गया है। रेलवे अस्पतालों में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के टेंडर भी देश में सबसे पहले भोपाल में ही जारी हुए हैं। भोपाल के निशातपुरा रेलवे अस्पताल पर प्रति मिनट 500 लीटर मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन बनाने के लिए काम शुरू हो गया है।

इन बातों के लिए मिला अवार्ड

सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि माल गाडिय़ों के माध्यम से व्यापारियों का माल देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने के लिए सबसे अधिक बुकिंग भोपाल रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से ली गई है। यात्री सुविधाओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत स्पेशल ट्रेनों का संचालन एवं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर वेटिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को रेल मंत्रालय ने उत्तम श्रेणी में शामिल किया है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि इटारसी जैसे अति व्यस्त रेलवे स्टेशन के 12 बंगला रनिंग रूम को सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम का खिताब दिया गया है। रनिंग रूम रेल चलाने वाले कर्मचारियों के आराम के लिए बनाया जाता है। इसके अलावा भोपाल रेलवे स्टेशन की डॉरमेट्री को भी सैनिटाइजेशन श्रेणी में बेहतर माना गया है। डीआरएम उदय बोरवड़कर, सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश के अलावा भोपाल रेल मंडल के 5 अधिकारी 25 कर्मचारियों सहित 49 अन्य कर्मचारियों को समूह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3epPIX9
via

No comments