गंज बासौदा हादसे में नगर निगम फॉयर ब्रिगेड के जांबाज भी कर रहे बचाव- राहत कार्य
भोपाल। विदिशा जिले के गंज बासौदा में कुआं धसने के हादसे में नगर निगम फ ॉयर ब्रिगेड के जाबाजकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव एवं राहत कार्य में लगे हुए हैं। विशेष मड पम्प व अन्य संसाधनों के साथ निरंतर जुटे हुए हैं। निगम अमले ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 08 हार्स पावर के मड पम्प के माध्यम से कुएं से पानी निकालने और पोकलेन मशीन से मलमा हटाते हुए 02 शवों को और निकाला। कुए में और व्यक्तियों के होने की संभावना के तहत नगर निगम का अमला अन्य बचाव दल के साथ निरंतर पानी निकालने और मलमा हटाने का कार्य कर रहा है। विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत, संभागायुक्त व नगर निगम भोपाल के प्रशासक कवीन्द्र कियावत भी मौके पर मौजूद रहे।
गंज बासौदा के लाल पठार गांव में कुआं धसने की हृदय विदारक घटना में राहत एवं बचाव कार्य के लिए निगम का 06 सदस्यीय फॉयर ब्रिगेड अमला फॉयर फाइटर, मड पम्प व अन्य संसाधनों के साथ शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचा और निगम के जाबाज कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचते ही 60 फि ट गहरे कुए में 08 हॉर्स पॉवर के विशेष मड पम्प लगाकर कुए का पानी तेजी से निकालना प्रारंभ किया। कुए के मलमे को पोकलेन मशीन से हटाने का कार्य निरंतर करते हुए 02 शवों को कुए से बाहर निकाला गया। इससे पहले एनडीआरएफ व अन्य बचाव दलों द्वारा 03 शवों को पहले ही निकाला जा चुका था। निगम के फ ॉयरकर्मी लगातार पानी, कीचड़, मलमा आदि निकालने का कार्य कर रहे हैं। कुएं में और व्यक्तियों के होने की संभावना के दृष्टिगत बचाव दल निरंतर पानी निकालने और मलमा हटाने का कार्य कर रहे हैं। फ ॉयरकर्मी पंकज खरे, रियाज उद्दीन, नासिर खान, शैलेन्द्र दुलारे, अदनान व सुनील मिश्रा विदिशा जिले के गंज बासौदा के लाल पठार गांव में राहत एवं बचाव कार्य में संलग्न है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UaE77v
via
No comments