फिजियोथेरेपिस्ट ने इलाज के बहाने महिला से दोस्ती कर किया बलात्कार
भोपाल. शहर के फिजियोथेरेपिस्ट ने पहले अपनी महिला मरीज
को बातों में फंसाकर दोस्ती की और फिर शादी का वायदा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने जब शादी की बात निकाली तो फिजियोथेरेपिस्ट मुकर गया और महिला से मारपीट कर दी। पीडि़त महिला ने अजाक थाने पहुंचकर आरोपी हरीओम धाकड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
अजाक थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म करने और जाति से अपमानित करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय महिला की पहचान 2017 में हरिओम धाकड़ से हुई थी। हरिओम फिजियोथेरेपिस्ट है और क्लीनिक चलाता है। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद हरिओम ने महिला को अपने ही क्लीनिक पर हेल्पर के तौर पर काम पर रख लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। हरिओम ने पिपलानी इलाके में एक फ्लैट भी किराए से लिया था, जहां दोनों लिव इन में रहते थे। महिला ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो हरिओम ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसे जाति से अपमानित किया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने अजाक पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hwyucp
via
No comments