ब्लैक फंगस का इंजेक्शन तलाश रहे परिवार से ठग लिए लाखों रुपए - Web India Live

Breaking News

ब्लैक फंगस का इंजेक्शन तलाश रहे परिवार से ठग लिए लाखों रुपए

भोपाल। अपने परिचित के लिए ब्लैक फंगस का इंजेक्शन तलाश रहे एक परिवार को लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। साइबर क्राइम थाने में अवधपुरी निवासी स्फीति शर्मा पति रोहित शर्मा ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम थाना अंकित जायसवाल ने बताया कि शर्मा के परिवार में किसी को ब्लैक फंगस हो गया था। वह ऑनलाइन इंजेक्शन की तलाश कर रही थीं।

इंटरनेट पर उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला जिस पर संपर्क करने पर आरोपी ने लगभग 1.5 लाख रुपए की राशि खाते में जमा करने के लिए कहा। राशि जमा करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया, कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद जब शिकायतकर्ता को कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

FRAUD---विदेश में व्यापारी दिवालिया, हमारे अटक गए 100 करोड़

बैंक खाते से निकाले 15 हजार रुपए

वहीं भैरोपुर ईंटखेड़ी के रहने वाले जगदीश मीणा ने साइबर क्राइम थाने में आकर अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन आया और बैंक खाता अपडेट करने को कहा गया।

मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड की मांग करने पर उनके बैंक खाते से आरोपियों ने पंद्रह हजार रुपए निकाल लिए। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम अंकित जायसवाल ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद जगदीश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B4MDVU
via

No comments