दीक्षा दिवस: आचार्य विद्यासागर महाराज के गुणों की वंदना कर किया पूजन - Web India Live

Breaking News

दीक्षा दिवस: आचार्य विद्यासागर महाराज के गुणों की वंदना कर किया पूजन

भोपाल. आचार्य विद्या सागर महाराज का 54वां दीक्षा दिवस राजधानी मेें श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने अष्टदृव्यों की थाल सजाकर भाव विभोर होकर आचार्यश्री के गुणों की वंदना की। इस मौके पर मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति का नजारा दिखाई दिया।

आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हबीबगंज में संभव सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मूलनायक भगवान आदिनाथ का अभिषेक पूजा-अर्चना के साथ परिसर में आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। समाज के त्यागीवृति ब्रह्मचारी भैया बहनों ने दीक्षा दिवस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। संगीतमयी स्वर लहरियों के साथ आचार्य विद्यासागर महाराज पधारो मेरे अंगना में, आसमान में एक सितारे विद्यासागर को नमन हमारा, चंदा सी सूरत मनमोहनी मूरत आचार्य भगवन के जयकारों के साथ गुणों की वंदना करते हुए भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य कर आराधना की। जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, धूप, फल आदि अष्ट द्रव्यों को समर्पित कर आचार्यश्री के अनन्त गुणों की वंदना की। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट हबीबगंज निर्माण समिति, जैन सोशल गु्रप, लेकसिटी, पाठशाला परिवार, महिला महासमिति, साकेत नगर महिला मंडल, नारायण नगर मंदिर समिति आदि संगठनों द्वारा भक्तिभाव से भक्ति नृत्य कर अघ्र्य समर्पित किए। इस मौके पर मुनि संभव सागर महाराज के प्रवचन भी हुए। इसके बाद मुनिसंघ का पदविहार हबीबगंज जिनालय से जवाहर चौक जैन मंदिर हुआ।

भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक कल
तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर झिरनो जिनालय में मूलनायक भगवान नेमीनाथ का महामस्तकाभिषेक होगा। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक विधान होंगे।

आज नवीन वेदिका पर विराजमान होंगे भगवान शांतिनाथ
जैन मंदिर जैन नगर में इन दिनों प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को वेदिका, प्रतिष्ठा और कलशारोहण महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर नवीन वेदिका पर भक्तिभाव के साथ भगवान शांतिनाथ की पद्मासन गुलाबी प्रतिमा को भक्ति भाव के साथ् विराजमान किया जाएगा और जिनालय के शिखर पर कलशारोहण होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kfSz8I
via

No comments