भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने घर पर लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, कांग्रेस ने तंज कसते हुए शेयर किया बॉस्केटबॉल और डांस का वीडियो - Web India Live

Breaking News

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने घर पर लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, कांग्रेस ने तंज कसते हुए शेयर किया बॉस्केटबॉल और डांस का वीडियो

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन (Vaccine) का पहला डोज लगवा लिया। मेडिकल टीम द्वारा उन्हें घर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लंबे अरसे से उनका स्वास्थ ठीक न रहने के कारण वो अब तक वैक्सीनेशन नहीं करा सकी थीं। वैक्सीनेशन का पहला डोज लगवाते हुए सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन, कांग्रेस द्वारा घर पर टीका लगवाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। साथ ही, ये भी कहा कि, सेहत खराब बताने वाली सांसद प्रत्रा ठाकुर पिछले दिनों खेल और मौज मस्ती की वीडियो जारी करते हुए सवाल उठाए हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Board 10th Result : परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र ध्यान दें, यहां करें आवेदन


कांग्रेस ने मांगा जवाब

अपने विवादित बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर इस बार अपने वैक्सीनेशन कराने पर विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि, जब बीजेपी के तमाम बड़े नेता वैक्सीनेशन कराने के लिये सरकारी अस्पताल जा रहे हैं, तो प्रज्ञा ठाकुर घर में वैक्सीनेशन क्यों करा रही हैं। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए सवाल किया कि, कुछ दिन पहले बॉस्केट बॉल खेलने वाली और ढोल की थाप पर नृत्य करने वाली भोपाल सांसद अपने घर पर टीम बुलाकर वैक्सीन लगवा रही हैं। पीएम मोदी से लेकर शिवराज और दूसरे भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में सांसद ने घर पर वैक्सीनेशन किस आधार पर हुआ उसका जवाब मिलना चाहिए।

 

पढ़ें ये खास खबर- इमरती देवी का कांग्रेस को पलटवार : महाराज मेरे भगवान है, पिता समान हैं, अब कांग्रेस को जो समझना है समझती रहे


आजकल व्हील चेयर नहीं दिख रही- कांग्रेस

लंबे समय तक अपनी अस्वस्थता की जानकारी देने वाली भोपाल सांसद कुछ दिनों से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ये भी चर्चाएं हुईं कि, वो अब खड़ी नहीं हो सकतीं, उन्हें कैंसर है। यही कारण है कि, अधिकतर सार्वजनिक कार्यक्रमों में वो व्हील चेयर या किसी सहारे से आती-जाती देखी जाती थीं, लेकिन हाल ही में साध्वी का बॉस्केट बॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें ढोल की थाप पर थिरकते हुए भी सामने आईं, उस दौरान भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे।

 

बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा - देखें video



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ejjbBW
via

No comments