जिस अदालत ने जेल भेजा वहीं से चुरा ले गए वाहन - Web India Live

Breaking News

जिस अदालत ने जेल भेजा वहीं से चुरा ले गए वाहन

भोपाल. गंभीर आपराधिक वारदात में जिस न्यायालय ने अपराधी को सजा सुनाई उसने जेल से छूटने के बाद उसी न्यायालय में वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। बलात्कार जैसे गंभीर अपराध में जेल जाने वाले आरोपी भूरा ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि वह जिला जेल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से अपने साथियों के साथ वाहन चोरी करता था। उसने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसने मास्टर चाबी बनाकर गाड़ी का लॉक तोडऩा सीखा था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके गिरोह से आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
क्राइम ब्रांच ने भूरा (30 वर्ष) के दो अन्य साथी फूलसिंह मीणा एवं फूल सिंह तंवर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चंद मिनट में ही बाइक लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस से बचने आरोपियों ने खेत में झोपड़ी बनाकर बाइक छुपा कर रखी थीं।
विदिशा से भी चुराए वाहन: एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने बताया कि एक संदिग्ध के बिना नंबर की मोटर साइकल को कम पैसों में बेचने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी। टीम ने तरावली जोड़ बैरसिया के आगे से संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान बैरसिया भूरा पिता लालमिया के रूप में हुई। आरोपी के पास गाड़ी के कागजात नहीं होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जब्त गाड़ी जिला कोर्ट से चोरी करना बताया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि अलावा विदिशा कोर्ट, जनपद पंचायत, एलआइसी आॅिफस, बस स्टैंड से भी बाइक चोरी की थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xIu0VY
via

No comments