Saptahik Astrology (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): मकर राशि से मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
सभी की जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना इस सप्ताह (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मकर राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...
: मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी का कार्य करेगा, वहीं पूर्व में चल रही आर्थिक परेशानियां भी इस दौरान धीरे धीरे समाप्त होती दिख रही हैं। नौकरी-पेशा लोगों की सीनियर्स के साथ मतभेद की संभावना के बीच कार्यस्थल पर आपके काम की समीक्षा हो सकती है। इसके अलावा किसी निकट के व्यक्ति से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।
Must Read- Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय
एक ओर जहां लोन के लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं इस समय व्यवसाय में धन निवेश करते समय अत्यधिक सावधानी की जरूरत रहेगी। नौकरी में बदलाव अभी ठीक नहीं है, धीरे धीरे स्थिति आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।
इस दौरान जहां वाहनादि को संभलकर चलाना होगा वहीं सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। जीवनसाथी की बातों या जरूरतों को अनदेखा न करें।
उपाय: सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
: कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विरोधियों के असर के चलते आप थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं। लेकिन सभी चीजें हल्के तनाव की स्थिति बनाते हुए धीरे धीरे ठीक होती दिख रही है। उचित होगा इस समय आप वाद विवाद से बचते हुए केवल लक्ष्य पर केंद्रीत रहें।
सप्ताह के मध्य से आपको अपने सीनियर्स का खास सहयोग मिलने की आशा है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आपके मन में कुछ लोगों के प्रति शंकाएं भी बढ़ती दिख रही है। इस समय सोच समझकर पूंजी का निवेश करें। जबकि सप्ताह के अंत में कोई बड़ा काम किसी महिला मित्र की मदद से हो सकता है।
सेहत की दृष्टि से इस समय आप खुद को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाएं। वहीं परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। मन को नियंत्रित रखें। समय की नजाकत को समझें।
उपाय: ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें।
6. मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको कुछ खास कारणों पर यात्राएं करनी पड़ सकतीं हैं। एक ओर जहां व्यवसाय की दृष्टि से ये समय सतर्क रहने का है, वहीं नौकरी पेशा इस समय अपनी रचनात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे।
इस समय जल्दबाजी के निर्णय आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। शनिवार से स्थितियां आपके लिए सहयोगात्मक बन सकती हैं।
वहीं आपमें से कुछ लोग इस दौरान सभी चिंताओं व परेशानियों को भूलकर जीवन का पूरा आनंद लेंगे। जबकि कई व्यापारी व्यवसाय को बढ़ाने में पूंजी निवेश कर सकते हैं। प्रमोशन को लेकर नौकरी पेशा लोगों को खास मेहनत करनी होगी। वहीं दांपत्य जीवन में संतुलित रहते हुए किसी बात को लेकर ज्यादा तूल न दें।
सेहत के मामले में हड्डियों से संबंधित परेशानी की संभावना है। वहीं मनमुटाव से बचने के लिए प्रेमी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i71c2A
via
No comments