टीन शेड में चल रहा थाना, बारिश में घुटनों तक भरता है पानी, पांच थाने किराए के कमरों में
भोपाल. प्रदेश की राजधानी होने के बावजूद भोपाल शहर में थानों के बुरे हाल हैं। कई थाने किराए के कमरों में चल रहे हैं तो पुराने शहर का प्रमुख छोला मंदिर थाना टीन शेड में संचालित हो रहा है। छोला मंदिर थाने में हर बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है।
यहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है जिसके चलते पुलिसकर्मियों और आवेदक दोनों परेशान होते हैं। पुलिस विभाग नए थानों के निर्माण के लिए लंबे समय से जमीन की मांग कर रहा है। फाइलें कई महीनों से सरकारी कार्यालयों में धूल खा रही हैं। हाल ही में पुलिस हाउसिंग बोर्ड ने 4 नए थानों का निर्माण शुरू किया है जिसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
गर्मी और बरसात में परेशानी
छोला मंदिर थाने में काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों की हालत सबसे ज्यादा खराब बारिश और गर्मी के मौसम में होती है। गर्मी में टीन के शेड का तापमान अत्यधिक हो जाता है जिसके चलते इसके नीचे बैठने वाले कर्मचारियों का बुरा हाल होता है। यही स्थिति बारिश में बनती है। टीन की चादरों से बारिश का पानी पकड़कर थाने के अंदर आ जाता है और टेबल कुर्सियों तक पानी भर जाता है। यहां आवेदकों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है।
ये थाने किराए के कमरों में
थाना चुनाभट्टी, कटारा हिल्स, अवधपुरी, ईटखेड़ी एवं अयोध्या थाना किराए के भवनों में संचालित हो रहा है। लोगों के निवास करने के लिए बनाए गए भवनों में थाने संचालित करने से कहीं बेडरूम तो कहीं ड्राइंग रूम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं आवेदन करने वाले लोगों को भी बैठने की व्यवस्था नहीं है।
यह थाना चर्चा में: ऐशबाग थाना अपने नए भवन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में है। थाने के निर्माण के लिए शासन ने किसी प्रकार की फाइल मंजूर नहीं की। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने भी कोई फंड स्वीकृत नहीं किया। फिर भी यह थाना बनकर तैयार हुआ है। पूर्व थाना प्रभारी अजय नायर के कार्यकाल में इस थाने का निर्माण शुरू हुआ था।
चूनाभट्टी, गोविंदपुरा, टीला जमालपुरा और छोला मंदिर जाने के लिए काम शुरू हो गया है। सभी प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। लोगों की सुविधाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा एवं जिला अदालत परिसर में पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। ईंटखेड़ी एवं कटारा हिल्स थाने के लिए सरकार से जमीन मांगी गई है।
रामजी श्रीवास्तवएसपी, मुख्यालय
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tnZqzw
via
No comments