Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज अच्छी बारिश के आसार, अगले चार दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट - Web India Live

Breaking News

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज अच्छी बारिश के आसार, अगले चार दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के दौर में अब तेजी के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली में 9 सितंबर को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक हिंद महासागर में बन रहे दो सिस्टमों के चलते दिल्ली औऱ आस-पास के इलाकों में मानसून गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अगले चार दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं।

बता दें कि पिछले हफ्ते से ही दिल्ली में अच्छी बारिश ( Delhi Rains ) का दौर जारी है। आमतौर पर सितंबर के महीने में इतनी बारिश कम ही देखने को मिलती है, लेकिन हिंद महासागार में बन रहे दो सिस्टमों ने दिल्लीवासियों को खासी राहत दी है।

यह भी पढ़ेंः Smog Tower in Delhi: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लगा स्मॉग टावर, जानिए किस तरह करता है काम

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 सितंबर तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि मानसून की गतिविधियां अगले दस दिन तक जारी रहने की संभावना बनी हुई है। यानी इस बार दिल्ली में बारिश का ये सिलसिला पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

2010 का टूट सकता है रिकॉर्ड
दिल्ली में इस मानसूनी सीजन में अब तक 999.9 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं साल-2011 के बाद से पूरे मानसून सीजन में इतनी बारिश नहीं हुई है।

संभावना है कि 2010 की मानसूनी बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। दरअसल 2010 में 1035 मिमी के करीब बारिश हुई थी। जबकि अब तक 999.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है और आने वाले चार दिन में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में 10 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।

यह भी पढ़ेंः Dengue Cases in Dehli: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में डेंगू का खतरा, तीन साल बाद सबसे ज्यादा केस आए सामने

आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिन राजधानी का मौसम सुहावना रहेगा। गर्मी और उमस लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 10 और 11 सितंबर को बारिश की गतिविधियां अधिक होंगी।

तापमान की बात करें तो बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

वहीं अगले चार दिन राजधानी के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। भारी बारिश के बीच हवा का स्तर भी अच्छा रहने की उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zYDgGj

No comments