करणधम आशरम म एक हजर लग बठकर कर सकग धयन तयर ह रह दवलय
भोपाल. यह देवालय 20 हजार वर्गफीट में बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 81 फीट होगी। यह भी षटकोण आकार में रहेगा और पूरी तरह से वातानुकुलित रहेगा। इस दो मंजिला देवालय का निर्माण तकरीबन 7 करोड़ की लागत से होगा। सदगुरु देवालय की नींव ओम गुरु जाप की किताबो पर है प्रतिष्ठित है। इन किताबों पर भक्तों ने अपने हाथ से ओम गुरु लिखा है। आने वाले तीन से चार माह में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा और चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही इसका विधिवत शुभारंभ होगा।
बुजुर्गों के लिए लिफ्ट और फोल्डबेल चेयर
इस देवालय में बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। यहां आने वाले बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी इसके साथ ही फोल्डबेल चेयर की भी व्यवस्था रहेगी। भजन, कीर्तन, ध्यान, प्रवचन आदि का लाभ यहां श्रद्धालु ले सकेंगे। संपूर्ण प्रांगण वातानुकुलित एवं हरे भरे पेड़ पौधों से सुसज्जित रहेगा।
दुबई से आएगा सराउंड सिस्टम
देवालय के अंदर आकर्षक साउंड सिस्टम रहेगा, जो ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह साउंड सिस्टम दुबई से मंगाया गया है, जो सराउंड सिस्टम होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gmsYkB8
via
No comments