हीट इंडेक्स के रंग बता रहे राजधानी में कितनी गर्मी - Web India Live

Breaking News

हीट इंडेक्स के रंग बता रहे राजधानी में कितनी गर्मी

भोपाल. अब प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्मी से सचेत करने के लिए तापमान और लू के साथ-साथ तापमान के असर के बारे में हीट इंडेक्स के जरिए जानकारी देना शुरू कर दिया है। लू से बचाव के तरीकों पर बुलेटिन भी जारी की जा रही है।
सीजन में पहली बार 40.8 डिग्री पारा
सोमवार को सुबह से ही तल्ख गर्मी पडऩे लगी। दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़े चले। शहर का अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री से अधिक बढ़ गया। इस सीजन में अप्रेल में पहली बार तापमान 40.8 डिग्री पर पहुंचा।
अप्रेल के आखिरी हफ्ते में तेज गर्मी का ट्रेंड
पिछले पांच सालों के अधिकतम तापमानों के हिसाब से अप्रेल के अंतिम दिनों में शहर में तेज गर्मी का टे्रेंड रहा है। 29 अप्रेल 1994 को सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड है। तब पारा 44.4 डिग्री पर पहुंचा था।
अलग-अलग कारकों से तैयार इंडेक्स
मौसम के अलग-अलग कारकों को लेकर हीट इंडेक्स तैयार होता है। इसमें तापमान, हवा की गति, आद्र्रता आदि की स्थिति के आधार पर इसे जारी किया जाता है। गर्मी सहनीय होगी अथवा असहनीय होगी, इसके बारे में रोजाना जानकारी दी रही है, ताकि लोग सर्तक रहें। और खुद का बचाव कर सकें।
डॉ.दिव्या सुरेंद्रन, फोरकॉस्ट इंचार्ज, मौसम केंद्र भोपाल
कब बनती है लू और तीव्र लू की स्थिति
आमतौर पर अप्रेल, मई और जून में लू की स्थिति बनती है। अभी अप्रेल मेें लू का असर नहीं दिखा है, लेकिन आगे तापमान लू चल सकती है। लू तब होती है, जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो, साथ ही उस स्थान का तापमान सामान्य से 4.5 या उससे अधिक हो। इसी प्रकार सामान्य से 6.4 अधिक होने पर तीव्र लू की स्थिति बनती है। इसी प्रकार अगर किसी स्थान का तापमान 45 डिग्री हो तो वहां लू और 47 डिग्री या उससे अधिक हो तो तीव्र लू हो जाती है।
डॉ.जीडी मिश्रा, मौसम विशेषज्ञ

अप्रेल में अधिकतम तापमान
18 अप्रेल 2023 40.9
30 अप्रेल 2022 43.2
30 अप्रेल 2021 42.8
30 अप्रेल 2020 40.8
30 अप्रेल 2019 43.7
पत्रिका अलर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZXQgucJ
via

No comments