हुजूर विधानसभा में चुनाव मैनेजमेंट संभालेंगे सुशील वासवानी, व्यवस्था प्रभारियों की नियुक्ति हुई
संत हिरदाराम नगर। भारतीय जनता पार्टी ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र हेतु चुनाव प्रभारी सुशील वासवानी को नियुक्त किया है। इसी को लेकर सुशील वासवानी ने चुनाव प्रबंधन के लिए अनेक व्यवस्थाओं के प्रभारी नियुक्त किये। जिनमे प्रमुख रुप से प्रबंधन व्यवस्था एवं कार्यालय व्यवस्थाऐं हेतु भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ को प्रभारी बनाया है। जिनमे प्रमुख रुप से मतदान केन्द्र की व्यवस्था का प्रभारी राम बसंल को नियुक्त किया है तथा मीडिया प्रमुख राजेश बेलानी को नियुक्त किया है। चुनाव आयोग से संबंधित कार्य विधि का प्रभार प्रबोध सिंह को दिया है तथा निधि (हिसाब खिताब) का भी प्रभार प्रबोध सिंह को दिया है। सोशल मीडिया का प्रभार शैलेन्द्र मीणा, अजय पाठक तथा धीरज को दिया है। काल सेंटर चार्ल्स डेवियन संभालेंगे इसके अलावा कार्यालयीन व्यवस्था हेतु सामग्री वितरण का प्रभार दिलीप दीनानी को दिया है। वाहन व्यवस्था राज पाटीदार जी संभालेगे। बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओ के प्रवास एवं व्यवस्था प्रमुख कुलदीप खरे को बनाया गया है। प्रदेश स्तरीय केन्द्रीय नेता के प्रवास हेतु राजेश हिंगोरानी को व्यवस्थापक बनाया गया है। प्रचार प्रसार हेतु रविन्द्र यति को प्रभार दिया गया है। प्रधानमंत्री ओर राष्टीय अध्यक्ष के प्रवास हेतु प्रभार रमेश जनियानी, बसंत चेलानी को दिया गया है। प्रशासनिक समन्वय राजू मीणा संभालेंगे। यह सारे प्रभार कर्मठ कार्यकर्ताओं को देते हुए सुशील वासवानी ने बताया कि इस बार हमारा लक्ष्य हुजूर विधानसभा क्षेत्र को 1 लाख से अधिक वोटो से जीतना है।

No comments