स्ट्रांग रूम में डेढ़ घंटे बंद रहे सीसीटीवी कैमरे, कांग्रेसियों ने जांच कराने की मांग करते हुए पुरानी जेल के बाहर किया हंगामा - Web India Live

Breaking News

स्ट्रांग रूम में डेढ़ घंटे बंद रहे सीसीटीवी कैमरे, कांग्रेसियों ने जांच कराने की मांग करते हुए पुरानी जेल के बाहर किया हंगामा

-भोपाल की पुरानी जेल में बनाया गया है स्ट्रांग रूम
- कांग्रेस का आरोप- जान बूझकर ईवीएम में गड़बड़ी करने के लिए एलईडी बंद कर दी गई
भोपाल| पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम में 7 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। शुक्रवार को सुबह 9 बजे डेढ़ घंटे तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। उनका आरोप है जान बूझकर ईवीएम में गड़बड़ी करने के लिए कैमरे बंद किए गए, जिससे बाहर लगी एलईडी में लोग अंदर की गतिविधियां न देख सकें। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ में छेड़छाड़ की गई है। इस हंगामे के बाद कलेक्टर सुदामा खाड़े वहां पहुंचे। चुनाव आयोग ने जेनरेटर लगाया है, जिससे यहां पर हो रहा सीधा प्रसारण बाधित न हो। 
कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांताराव को जांच करनी चाहिए। कांग्रेस के हंगामे के बाद भोपाल कलेक्टर सुदामा खाड़े ने कहा स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बंद होने की खबर सही है। उन्होंने कहा कि ये स्थिति शार्ट सर्किट के कारण बनी है। कांग्रेस के दबाव के चलते कलेक्टर के साथ कांग्रेस नेताओं ने जायजा लिया।  
कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि यदि ऐसी घटनाएं होती है तो तत्काल हमारे दो व्यक्तियों को स्ट्रांग रूम में बैठाने की व्यवस्था की जाए। हालांकि, कांग्रेस की मांग है कि डेढ़ घंटे में आखिर हुआ क्या इसकी जानकारी अभी तक कोई नहीं दे रहा है। इसलिए कांग्रेस इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। उन्होंने कहा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा चाक चौबंद थी। पॉलिटिकल ऑब्ज़र्वर को अंदर के लिए भी पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाता है। 

No comments