भाजपा व कांग्रेस दोनों की उपेक्षा से नहीं मिला मुआवजा: संघर्ष मोर्चा - Web India Live

Breaking News

भाजपा व कांग्रेस दोनों की उपेक्षा से नहीं मिला मुआवजा: संघर्ष मोर्चा

- मृतकों को श्रद्वाजंलि अर्पित
संत हिरदाराम नगर| बैरागढ़ गैस पीडि़त संघर्ष मोर्चा द्वारा गैस कांड की 4वीं बरसी पर आयोजित सभा में मृतकों को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करने हुए मोर्चा अध्यक्ष महेश दादलानी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार दोनों पार्टियों ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की है जिसके कारण इतनी अवधि बाद भी इस क्षेत्र को गैस पीडि़त घोषित कर मुआवजा नहीं दिया गया है। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। जब कि इस क्षेत्र के लोग आज भी बीमार है। जब भोपाल शहर खाली करवाया गया था तभी उपनगर के लोग भी शहर खाली कर दूसरे शहरों में गए थे जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ा। मोर्चा अध्यक्ष दादलानी ने कहा इससे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने गैस पीडि़त घोषित करवाने के प्रयास से भी परहेज की है। मोर्चा ने मांग की है कि अब बैरागढ़ के लोगों को लमसम मुआवजा दिया जाए। पंचायत अध्यक्ष साबूमल रीझवानी ने कहा कि आज भी इस त्रासदी की मार लोग झेल रहे है और कई लोग बीमार है। यहां पर दावा अदालत भी खोले गए लेकिन सभी दावों को इस आधार पर निरस्त किया गया कि यह क्षेत्र गैस पीडि़त घोषित नहीं है। कार्यक्रम का संचालन माधू चांदवानी ने किया। यहां पर दो मिनिट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री दादलानी सहित गुलाब जेठानी, घनश्याम लालवानी, अनिल टेकचंदानी, महेश खटवानी, मोहन मीरचंदानी, राम लेखवानी, माधू पारदासानी, मुरली गुरबानी, दौलत रावतानी, प्रेम पठानी, बबलू टेकचंदानी व जेठानंद लच्छवानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

No comments