आज इन 7 राशि वालों के बनेंगे कई रुके हुए काम, जानिये क्या कहती है आपकी राशि - Web India Live

Breaking News

आज इन 7 राशि वालों के बनेंगे कई रुके हुए काम, जानिये क्या कहती है आपकी राशि


भोपाल। आज 25 फरवरी 2019 यानि सोमवार का दिन है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव माने जाते हैं। ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। वहीं इसका रंग सफेद व रत्न मोती माना जाता है। चंद्र कुंडली में गुरु से योग कर गजकेसरी योग का निर्माण करते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आंख, छाती आदि का कारक होता है। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।
इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है।
चंद्र का असर -
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है,तो जातक को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते है। ऐसा जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।
वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित चंद्रमा के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है। साथ ही घर में पानी की कमी हो जाती है।


चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र...
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
aaj ka rashifal
आज का राशिफल.25 feb 2019. aaj ka Rashifal in hindi
1. मेष राशि -
आज आपका दिन शुभ रहेगा । मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से भी आपको नौकरी मिल सकती है।

2. वृषभ राशि -
आज आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे बच्चों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। धन लाभ होगा । आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे ।
3. मिथुन राशि -
आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

4. कर्क राशि -
आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

5. सिंह राशि -
आज आपको अपने हर काम को समय के मुताबिक करना होगा अन्यथा बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
6. कन्या राशि -
आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है । आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा ।

7. तुला राशि -
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है । कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि -
आज जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे । ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं।
9. धनु राशि -
आज कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेग। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।
10. मकर राशि -
आज सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है । आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा होने पर आपका काम अटक भी सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
11. कुंभ राशि -
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
12. मीन राशि -
आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है । आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे । घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।



आज का अंक ज्योतिष.25 feb 2019. aaj ka ank jyotish in hindi
अंक - 1
शुभ रंग – पीला : शुभ अंक - 4
अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे।

अंक – 2
शुभ रंग- क्रीम : शुभ अंक-3
मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। ज्यादा मेहनत करें।

अंक - 3
शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक- 15
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज का दिन उचित है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है।
Ank Jyotish
अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक – 6
आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है।


अंक - 5
शुभ रंग – सिल्वर : शुभ अंक – 1
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा।


अंक - 6
शुभ रंग – गुलाबी : शुभ अंक - 2
आज का दिन आपके लिए उल्लास भरा रहेगा। सौभाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते है।


अंक - 7
शुभ रंग – ग्रे : शुभ अंक - 8
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। आज उम्मीदें पूरी हो सकती। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग बन रहे हैं।


अंक – 8
शुभ रंग – पीला : शुभ अंक – 17
दिन की शुरुआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है।


अंक – 9
शुभ रंग – नांरगी : शुभ अंक – 1
प्रेम संबंध में आपको सफलता प्राप्त होगी। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें।

No comments