बेटा-बेटी के झगड़े में माता-पिता ने लगाई तलाक की अर्जी - Web India Live

Breaking News

बेटा-बेटी के झगड़े में माता-पिता ने लगाई तलाक की अर्जी

भोपाल। बेटा-बेटी के आपसी झगड़े में वृद्ध दम्पत्ति ने अदालत में पूर्व में तलाक की अर्जी लगाई थी। जिसमें बताया गया था कि बेटा-बेटी आपस में बहुत लड़ते हैं इसलिए तलाक चाहिए। पिता बेटे के साथ विदिशा मे रह रहे थे, वहीं बेटी के साथ मां भोपाल मे रह रही है। शनिवार को वृद्ध दम्पत्ति को बेटा-बेटी के साथ बुलाया गया था।

जज भावना साधो ने वृद्ध दत्पत्ति के सामने भाई बहन को समझाईश दी। जज की समझाईश के बाद इस बात पर सहमति बनी कि वीकेण्ड मे एक बार मां बेटी को लेकर विदिशा जाकर पिता के साथ रहेगी। वही दूसरे वीकेण्ड पर पिता बेटे के साथ मां के घर आकर रहेगा।मामला 2पहले लगाई तलाक की अर्जी समझाईश के बाद एक साथ रहने को हुए राजी।

न्यायाधीश भावना साधो की अदालत मे शासकीय सेवारत पति और बैंककर्मी ने पत्नी ने स्वे'छा से पूर्व मे तलाक लेने के लिए अर्जी लगाई थी। आपसी सहमति से तलाक के लिए दोनो को छ: माह का समय दिया गया था। शनिवार को लोक अदालत मे दोनो पति-पत्नी को जज ने साथ बैठाकर समझाईश दी। समझाईश के बाद दोनो तलाक अर्जी वापसलेकर एक साथ रहने को राजी हो गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TpTszk
via

No comments