राजहर्ष कॉलोनी का रास्ता रोके जाने के संबंध में सीएम हाउस पहुंचे रहवासी - Web India Live

Breaking News

राजहर्ष कॉलोनी का रास्ता रोके जाने के संबंध में सीएम हाउस पहुंचे रहवासी

भोपाल। वाटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (वाल्मी) के कर्ताधर्ताओं ने राजहर्ष सी सेक्टर का रास्ता बंद करा दिया है। समिति के सदस्यों को जब कहीं से राहत नहीं मिली तो वे शनिवार को सीएम हाउस पहुंच गए। सीएम नहीं मिले तो उन्होंने वहां मौजूद अफसरों को अपनी समस्या बताते हुए दस्तावेज सौंपे। इस मामले में प्रमुख सचिव राजस्व से रिपोर्ट मांगी गई है।

दरअसल वाल्मी से लगी हुई राजहर्ष सी सेक्टर की जमीन पर 350 से अधिक प्लॉट हैं। यहां कुछ पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है और कई आवासों में लोग रहने भी लगे हैं। संस्थान के अंदर से ही कॉलोनी में जाने का रास्ता है। प्रशासन ने चार माह पहले इसे बंद कर दिया है। इस मामले में कलेक्टर को भी शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम हुजूर की कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। हालांकि रहवासियों का कहना है कि इस मामले को बेवजह लंबा खींचा जा रहा है। इसी बीच समिति के सदस्य सीएम हाउस भी पहुंच गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HpfHhr
via

No comments