क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान? बहुत फायदेमंद साबित होंगे ये 5 आहार - Web India Live

Breaking News

क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान? बहुत फायदेमंद साबित होंगे ये 5 आहार

भोपालः वातावरण में आए बिगाड़ और बदलते खान-पान के कारण अकसर लोगों की रोग प्रतिरोधक छमता काफी कमजोर होने लगी है। इसके चलते बहुत बड़ी आबादी कई समस्याओं और बीमारियों से परेशान हैं। इन्ही में से एक है सफेद बालों की समस्या जिसका शिकार बड़ी तादाद में नोजवान पीड़ी हो रही है। एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि, 70 फीसदी नौजवान बालों के असमय सफेद होने और झड़ने से परेशान हैं। देश के सभी मुख्य शहरों की तरह राजधानी भोपाल में बढ़ता प्रदूषण ही सिर्फ इसका जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके पीछे यहां के लोगों का बिगड़ता खानपान भी बड़ा कारण है।

बड़ती व्यस्तताओं के कारण आमतौर पर लोग टाइम को बचाने के लिए बाहर का भोजन या कोई फास्टफूड खाना ही पसंद कर रहे हैं। शहर में पढ़ने आए बाहर के छात्रों में इसका चलन काफी ज्यादा है। ये लोग घर में बने पोष्टिक खाने के मुकाबले बाहर के तुरत फुरत खाने को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसके साथ ही, बाहर से किसी नई जगह पर आने से आब-ओ-हवा में बदलाव आने के कारण भी बालों के सफेद होने की समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में घर में बनने वाले पोष्टिक आहार हमें इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइये जानते हैं उन आहारों के बारे में...।


-हरी पत्तेदार सब्जियां

कई लोग काम की भागदौड़ के चलते सुबह उठकर नाश्ता भी नहीं करते, जो इस समस्या का मुख्य कारण है। ज्यादातर लोग व्यस्तताओं या शोख के चलते बाहर का खाना खाते हैं। ऐसे में शरीर को संतुलित पोषण नहीं मि पाता, जिससे सफेद बालों की समस्या के साथ-साथ कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है। हमें दिनभर में कम से कम थोड़ा समय जरूर अपनी सेहत के लिए निकालना चाहिए और घर पर बने पोष्टिक खाना ही खाना चाहिए। सफेद बालों से बचने का सबसे अच्छा और सरल मार्ग हरी सब्जियों का सेवन है। हरी सब्जियों में विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं, जिससे सफेद बाल होने का खतरा कम होता है।

 

-मछली का सेवन

नॉन वेज खाने वाले लोगों को सप्ताह में कम से कम एक बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का पर्याप्त स्त्रोत होता है। मासाहार में सबसे ज्यादा गुणों से परिपूर्ण मछली का सेवन करने से कई बीमारियां करीब भी नहीं आती। अलग अलग मछलियों में कई तरह की खूबियां पाई जाती हैं। इनमें समुद्री मछली को ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इन मछलियों में- सालमन में सेलेनियम होता है। यह गुण बालों को सफेद करने वाले हार्मोन को रोकता है। जिन लोगों को सफेद बालों की समस्या है उन्हें सप्ताह में एक बार मछली का सेवन करना चाहिए।

 

-बादाम और अखरोट

सफेद बालों से परेशान व्यक्ति को बादाम और अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोजाना सुबह भीगे हुए 4 बादाम खाने से सफेद बालों का खतरा कम होता है। साथ ही, अगर हो गए हैं, तो आगे के लिए इनपर अंकुश लगता है। बादाम के तेल से मालिश करने से भी काफी आराम मिलता है। बादाम में भरपूर मात्रा में कॉपर और विटामिन-ई पाया जाता है। जो बालों को स्वस्थ रखने का बेहतर घरेलू उपचार है।

 

-आंवले का सेवन है बेहद खास

आंवले में भारी मात्रा में केल्शियम होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और बालों को काले रखने के साथ साथ ममजबूती देने का काम करता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, आंवला बालों को मजबूत और काले रखने रामबाण घरेलू उपचार है। आंवला बालों के लिए एक तरह से टॉनिक है। रोजाना आंवले का सेवन करने या इसके गूदे से सर धोने से बाल पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZQG3js
via

No comments