Aaj ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका नसीब, देखें शनिवार का राशिफल

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रूके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें। यह संसार का नियम है कि जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा। यात्रा संभव।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं, वैसे रहने में ही आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए अध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DbdX8u
via
No comments