जीएसपी के कार्य में शामिल सभी श्रमिकों का होगा टीकाकरण
भोपाल। भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भाँपते हुए ग्लोबल स्किल्स पार्क (जीएसपी) में कार्य कर रहे श्रमिक वर्ग का टीकाकरण कराया जाए। श्रमिकों को काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के मद्देनजर उनके रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी उसी परिसर में हो। यह निर्देश तकनीकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नरेला संकरी स्थित निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल्स पार्क की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विगत दो तीन महीने में काम की गति धीमी हो गई है। वर्तमान में स्थितियाँ सामान्य हो रही है इसलिए काम की गति बनाए रखें।
सिंधिया ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे समय- सीमा में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को सुदृढ़ कर युवाओं, महिलाओं और अशक्त वर्गों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस नए ग्लोबल स्किल्स पार्क में कृषि की उन्नत आधुनिक तकनीकों को युवाओं से रू-ब-रू कराने के लिए कृषि विषय पर भी सर्टिफाइड कोर्स शुरू होगें।
सिंधिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को सुदृढ़ कर युवाओं, महिलाओं और अशक्त वर्गों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाना है। इस नए ग्लोबल स्किल्स पार्क में कृषि की उन्नत आधुनिक तकनीकों को युवाओं से रू-ब-रू कराने के लिए कृषि विषय पर भी सर्टिफाइड कोर्स शुरू होगें। इस मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय सचिव तकनीकी शिक्षा मुकेश चन्द्र गुप्ता, संचालक कौशल विकास जितेन्द्र सिंह राजे, ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरजिंदर सिंह तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xFMTbL
via
No comments