दत्तात्रेय बोले- कोरोना में शिक्षा कुंठित हो गई थी
jitendra.chourasiya@भोपाल। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को विद्या भारती मध्यक्षेत्र भोपाल के शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में भोपाल में शिरकत की। यहाँ होसबोले ने कहा कि कोरोना के कारण देश की शिक्षा व्यवस्था कुंठित हो गई थी। अब धीरे- धीरे सब ठीक होता जा रहा है। इस महामारी के दौरान हम सबको मिलकर उसका सामना करना है। उससे लड़ना है न कि एक दूसरे पर दोष मढ़ना है। अभी कोरोना महामारी के समय हमारे सिस्टम में एक दूसरे पर दोष मढने का काम हुआ। अब देश की नई शिक्षा नीति इसमें बदलाव लाएगी। अमेरिका में सितंबर के हमले के बाद लोगों ने पहले संयम से काम लिया। फिर समीक्षा करके हालात से निपटे। संकट से निपटने की यह प्रक्रिया शिक्षा नीति का ही परिणाम थी। हमारे यहां नई शिक्षा नीति अब लोगों मे बदलाव जाएगी।
---------------------
सत्ता-संगठन का फीडबैक-
सत्ता-संगठन के लोगों ने होसबोले ने मुलाकात की। दोपहर में होसबोले ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की। समिधा कार्यालय में होसबोले रहे। देर शाम होसबोले ने संघ के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान दिनभर की गतिविधि में उन्होंने सत्ता-संगठन का फीडबैक भी लिया। होसबोले देर रात को नागपुर के लिए रवाना भी हो गए।
---------------------
राष्ट्रीय सुरक्षा पर ई-चिंतन-
प्रदेश भाजपा में बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा पर ही चिंतन किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। इसमें मोदी सरकार आने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा हुई।
------------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yVd0Mg
via
No comments