नई मूवी नहीं आने और खर्च बढ़ने के कारण अभी बंद ही रहेंगे सिनेमाघर - Web India Live

Breaking News

नई मूवी नहीं आने और खर्च बढ़ने के कारण अभी बंद ही रहेंगे सिनेमाघर

भोपाल। 25 मार्च से बंद सिनेमाघरों के अभी खुलने के आसार नहीं हैं। नई मूवी नहीं आने और खर्च बढ़ने से थियेटर संचालकों ने फिलहाल इसे बंद रखने का ही निर्णय लिया है। उनका कहना है कि ऐसे में बिजली, पानी, सैनेटाइजर, कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्च बढ़ जाएंगे। राज सिनेमा के संचालक अजीजउद्दीन का कहना है कि अब सरकार को पूरी क्षमता से खोलने की छूट देनी चाहिए। 50 प्रतिशत की अनुमति से खर्च भी नहीं निकल पाएगा।

इस साल 11 मार्च से राजधानी के सिनेमाघर बंद हैं। फिल्म वितरक राजकुमार वाजपेयी का कहना है कि कुछ दिन की छूट दी गई थी, लेकिन दोबारा सिनेमाघरों को बंद करवा दिया गया। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। जिसमें मंगलवार से बाजार रात 10 बजे तक खुलने व सिनेमाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू करने का फैसला लिया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा था कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। अगस्त में केस बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारी सतर्कता और सक्रियता बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को प्रेरित किया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3khMyrV
via

No comments