मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 1 अगस्त से कॉलेज खोलने पर विचार - Web India Live

Breaking News

मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, 1 अगस्त से कॉलेज खोलने पर विचार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। इसमें बच्चे 50 प्रतिशत संख्या जा सके। पचास प्रतिशत ऐसा कि आधे एक दिन आए आधे दूसरे दिन आए। 1 अगस्त से कॉलेज भी खोल सकते हैं। 15 अगस्त तक सब ठीक-ठाक रहा तो छोटी क्लास के स्कूल भी खोले जाने पर विचार करेंगे।

 

तीसरी लहर आएगी या नहीं आएंगे यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन, कुछ एक्सपर्स्ट कहते हैं कि आएगी। इसे हम रोकने का भी प्रयास कर रहे हैं। बच्चे भी कुंठित हो रहे हैं। घर बैठे बैठे। बाजार खुल गए हैं, आना-जाना शुरू हो गया। सरकार के नाते भी हमको लगता है कि 25-26 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएं। इसमें बच्चे 50 प्रतिशत संख्या जा सके। पचास प्रतिशत ऐसा कि आधे एक दिन आए आधे दूसरे दिन आए। यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त में कॉलेज भी खोल सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सुबह विद्या भारती मध्यक्षेत्र शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के भवन लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। चौहान ने हम कोरोना की तीसरी लहर पर लगातार नजर रख रहे हैं। कहीं भी केस आए तो कंटेनमेंट जोन बनाए। अस्पतालों की व्यवस्था, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। मध्यप्रदेश में संक्रमण का आलम यह है कि 20 केस आए हैं।

 

चौहान ने कहा कि अगर हमने बच्चों को सही दिशा दी, तो उनका जीवन सफल हो जाता है। मुझे विश्वास है कि इस भवन में शोध, अनुसंधान और प्रशिक्षण के ऐसे कार्यक्रम चलेंगे जिससे बच्चों का भविष्य निखरेगा और सरकारी शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार के लिए कदम बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है और अदा कर भी सकती है। आजकल अगर बालक थोड़ा परिश्रम कर ले तो मीडिया में सुर्खी बन जाती है। हमें यह बदलना है।

 

सीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था केवल सरकार के पास नहीं, इसका दायित्व एक ऐसी ऑटोनॉमस बॉडी के हाथ में होना चाहिए जिसमें शिक्षाविद हों और शिक्षा के जानकार हों।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B2MTEU
via

No comments