Weather Update : 36 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट , 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - Web India Live

Breaking News

Weather Update : 36 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट , 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Weather : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आने वाले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है। 36 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तेज हवा चलने की संभावना है। इधर, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस समय नमी बहुत ज्यादा है। ऐसे में बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है। अगले एक दो दिनों में मौसम शुष्क होगा, बादल बौछारों की स्थिति बनेगी लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। 18 से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, यह अगर प्रभावी रहा तो अप्रेल के आखिरी सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढ़ सकता हैं।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ का असर अब प्रदेश सहित जिले से भी कम होता जा रहा है। इसके कारण तापमान में भी बढ़ोतरी रही व बादल भी कम दिखाई दिए। दिन का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया तो रात का तापमान 23.8 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 36 डिग्री व 21.8 डिग्री था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री व रात में 2 डिग्री की बढ़त हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़त रहेगी। एक सप्ताह के बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ जो ईरान के आसपास सक्रिय है उसका असर भी नजर आएगा।

तापमान में बढ़ोतरी

ग्वालियर में जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सीजन में पहली बार रात का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 24.3 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में तेज धूप रही, वहीं हल्के बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चलीं। रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसलिए बदल रहा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। वहीं राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर पूर्वी राजस्थान से लेकर बंगलादेश तक द्रोणिका निकल रही है, इससे मौसम में बदलाव आ रहा है।

पिछले वर्षों में 14 अप्रेल को न्यूनतम तापमान

2019 - 23.8

2020 - 23.5

2021 - 20.6

2022- 23.0

2023 - 20.5

2024 - 24.3



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lyqsBLG
via

No comments